{"_id":"5e3b1d608ebc3ee5dd294b0a","slug":"tenants-re-build-building-at-the-munciple-counceling-shop-jhjhar-news-rtk5408122144","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार खुद बना रहे दूसरी मंजिल, अफसरों की चुप्पी पर सवालिया निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराएदार खुद बना रहे दूसरी मंजिल, अफसरों की चुप्पी पर सवालिया निशान
विज्ञापन
नपा की दुकान पर बनाया गया अवैध निर्माण
- फोटो : Jhjhar
नगरपालिका की शहर में करीब 300 दुकानें मौजूद हैं। नपा की इन दुकानों के बारे में अधिकारियों को कोई खबर नहीं है। शहर में आम आदमी के द्वारा छोटे-मोटे निर्माण पर भी नोटिस देने में फुर्ती दिखाने वाले नपा अधिकारी अपनी ही दुकानों में किराएदारों के द्वारा दूसरी मंजिल का निर्माण करने के बावजूद चुप्पी साधे हुए हैं। अधिकारियों यही चुप्पी उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। आखिर शहर के मुख्य बाजार डाकखाना चौक में दुकानों पर किए जा रहे अवैध निर्माण का मामला अधिकारियों से कैसे बच सकता है।
मूल प्रारूप से नहीं हो सकती छेड़छाड़
नपा अपनी दुकान को किराए पर देते समय शपथ पत्र लेती है कि दुकान में पार्टीशन कर मूल रूप को नहीं बदला जाएगा। वहीं किराएदार किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं कर सकता। लेकिन यहां तो सब उल्टा हो रहा है। दो दुकानों को तोड़कर किराएदार एक बना रहे हैं तथा गली में अवैध कब्जा करके दूसरी मंजिल के लिए सीढ़ियां तक बना रहे हैं।
पार्षद ने लगाए मिलीभगत के आरोप
डाकखाना चौक में दुकानों पर हो रहे अवैध निर्माणों में अधिकारियों का पूरा अहम रोल है। नपा के दो अधिकारी किराएदारों से पैसे लेकर ऐसा करवा रहे हैं। उन्होंने पहले भी यह मुद्दा हाउस की मीटिंग में उठाया था लेकिन नपा अधिकारियों ने नोटिस देने का झूठ बोला था। अधिकारियों के द्वारा इन मुद्दों पर कार्रवाई नहीं करने की शिकायत शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
- सरजीत गुर्जर, पार्षद, वार्ड 13
दुकानों पर अवैध निर्माण की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा किया गया है तो वे इसकी जांच करवाएंगे। ऐसा करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिया जाएगा। अधिकारियों के पैसे लेने के आरोप बेबुनियाद हैं।
- नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।