{"_id":"65ad54762437afcea80a6e72","slug":"temples-decorated-before-consecration-jhjhar-news-c-200-1-bgh1003-5042-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले मंदिरों को सजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले मंदिरों को सजाया
Sun, 21 Jan 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
बादली। रविवार को क्षेत्र के मंदिरों को सजाया गया जबकि बादली और पाहसौर सहित कई मंदिरों में हवन यज्ञ के साथ मंगल गीत और सत्संग भी शुरू हो गया। हिंदू संगठन और मंदिर समिति के पदाधिकारी मंदिरों को सजाने में लगे हुए हैं।
सजावट के सामान की बिक्री बाजार में बढ़ गई जबकि फूलों की बिक्री ने भी जोर पकड़ा है। मंदिर को नया रूप देने के लिए रंग रोगन फूल मालाओं से सजाया जा रहा है। बादली के बालाजी मंदिर, शिव मंदिर, गुभाना में श्याम मंदिर, माजरी और लुकसर गांव के हनुमान मंदिरों को सुंदर ढंग से सजाने का काम रविवार को किया गया। भक्तगण दिन-रात मेहनत कर हर व्यक्ति घर के ऊपर केसरिया रंग का झंडा लगा रहे हैं। आसपास का पूरा क्षेत्र केसरिया रंग-सा दिखने लगा है तो कई मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी चल रहा है। संवाद