फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Temperature drops, dense fog alert for two days

Jhajjar-Bahadurgarh News: तापमान में आई कमी, दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट

Thu, 28 Nov 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops, dense fog alert for two days
-फोटो 58 : बुधवार को स्मॉग कम रहा तो होशियार सिंह स्टेडियम में सैर करने पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। बुधवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही। इस दौरान तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 28 और 29 नवंबर को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद यह कोहरा फिर से कम हो जाएगा।
विज्ञापन

दिसंबर की शुरुआत भी सामान्य रहने की संभावना है। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में धूप खिली। बुधवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र में प्रदूषण में भी मामूली सुधार हुआ। इसके कारण लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


नवंबर माह बीतने में केवल तीन दिन शेष बचे हैं, लेकिन अभी लोगों को दोपहर के समय ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। सुबह और शाम के समय ठंडक हो रही है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 28 व 29 नवंबर को क्षेत्र में कोहरा रह सकता है। इसके बाद 2 दिसंबर को भी क्षेत्र कोहरे की आगोश में रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान अचानक कम होगा और ठंड बढ़ेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर मैदानी इलाकों में जल्द देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदूषण से मिली राहत

कई दिनों से लाल रंग में चल रहा एक्यूआई भी बुधवार को कम होकर ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। एक्यूआई 256 दर्ज किया गया है। सुबह के समय भी स्मॉग कम रहा। इसके चलते पार्कों और स्टेडियम में सैर करने वालों की भीड़ भी नजर आई। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अमित दहिया का कहना है कि आने वाले दिनों में अब प्रदूषण कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed