{"_id":"665cfda976078294b2084b44","slug":"temperature-dropped-pollution-also-reduced-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107710-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तापमान गिरा, प्रदूषण भी हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तापमान गिरा, प्रदूषण भी हुआ कम
Mon, 03 Jun 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कई दिनों से तापमान 46-47 डिग्री पर चल रहा था। शनिवार की शाम चली तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में कमी आई है। इससे क्षेत्रवासियों को गर्मी से मामूली राहत जरूर मिली। रविवार को एक्यूआई येलो जोन में 145 पर रहा।
हरियाणा में 25 मई से नौतपा शुरू हुआ और इसी दिन लोकसभा चुनाव भी हुआ था। इस दौरान धरती खूब तपती रही। रविवार को नौतपा का आखिरी दिन रहा। इस दिन तापमान में पांच डिग्री की गिरावट रही। सीजन में बहादुरगढ़ ने सबसे अधिक दिन 40 डिग्री से ऊपर वाले तापमान को झेला है। 13 मई से ही तापमान 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। रविवार को छुट्टी का दिन और तपिश होने के कारण शहर की सड़कें सुनसान रही। शाम 5 बजे ही बाजारों में भीड़ देखी गई। हालांकि चिकित्सकों ने अभी लू से बचने की सलाह दी है।