फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Temperature above 40 degrees since last one month, humidity bothers

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक माह से तापमान 40 डिग्री से ऊपर, उमस ने किया परेशान

Thu, 20 Jun 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 20 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Temperature above 40 degrees since last one month, humidity bothers
बहादुरगढ़। एक महीने से गर्मी लोगों को खूब परेशान कर रही है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। बुधवार को उमस और धूप ने भी लोगों का पसीना निकाला। सुबह साढ़े 8 बजे तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम 42 डिग्री तो न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 20 जून से मौसम करवट लेगा और आंधी व बारिश होगी। इसके बाद तापमान कुछ कम होगा, लेकिन गर्मी से फिर भी राहत नहीं मिलेगी। बारिश के बाद लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुंदरम का कहना है कि लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। लोगों को तापमान बढ़ने से रोकना होगा, इसके लिए जगह-जगह पेड़ पौधे लगाने होंगे। उनकी देखभाल करनी होगी। तभी जाकर आने वाले समय में तापमान में कमी आएगी। अन्यथा गमी बढ़ती रहेगी और लोग इसी तरह परेशान रहेंगे।
विज्ञापन


खानपान में बदलाव की जरूरत
आयुर्वेद के चिकित्सक डा. सुनील कुमार के अनुसार अपने रुटीन खानपान में दो चीजों को जोड़ लें। सुबह की शुरुआत सत्त्तू से करें। चने और जौ से बने सत्तू का सेव करें, इसमें पोषण भी है और ठंडाई भी। इसके शरबत में नींबू, नमक या चीी मिला सकते हैं। इसमें प्रोटीन और विटामिन हैं। पाचन में भी मददगार हैं। इसके अलावा आम पन्ना का सेवन बढ़ा दें। कच्चे आम को उबालकर शरबत बना लें। इसमें धनिया पत्ती, पुदीना, अदरक, नींबू, काली मिर्च मिला ले। हरी सब्जियां भरपूर खाएं, इनकी तासीर ठंडी होती है और इसें मिनरल्स भी मौजूद रहते हैं। सलाद में प्याज का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed