फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Teenager died in suspicious circumstances

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

Wed, 21 Jun 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 21 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Teenager died in suspicious circumstances
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की मौत हो गई। उसकी मौत किन कारणों के चलते हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी सूचना पड़ोसी फैक्टरी कर्मियों द्वारा एमआईई चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अंबिका निवासी नेपाल हाल निवासी टिकरी बॉर्डर के रूप में हुई है। बता दें कि नेपाल निवासी (15) अंबिका टिकरी बॉर्डर पर रहती थी। गत दिवस वह अपने परिजनों के साथ आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में किसी परिचित से मिलने आई थी। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में ले जाने लगे तो उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पड़ोसी फैक्टरी कर्मियों ने एमआईई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार किशोरी की मौत किन कारणों के चलते हुई इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed