फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Teams led by four SDOs formed for the vaccination of lumpy skin disease virus, doses will be applied at the necessary places

लंपी चर्म रोग वायरस के टीकाकरण के लिए बनाई चार एसडीओ के नेतृत्व में टीमें, जरूरी स्थानों पर लगाई जाएंगी डोज

Fri, 19 Aug 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Teams led by four SDOs formed for the vaccination of lumpy skin disease virus, doses will be applied at the necessary places
पशुपालन विभाग की तरफ से लंपी वायरस के टीकाकरण के लिए चार एसडीओ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। विभाग की तरफ से पहले सर्वे किया जा रही है कि कहां पर पशुओं को वैक्सीन लगानी जरूरी है। विभाग की तरफ से योजना बनाई जा रही है। विभाग के पास बुधवार को 3250 वैक्सीन आई है। जबकि विभाग ने मुख्यालय को 42300 वैक्सीन की डिमांड भेजी हुई है।
विज्ञापन

पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उपनिदेशक डॉ मनीष डबास का कहना है कि जिले में कहीं से भी लंपी वायरस को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं आई है। उनका कहना है कि विभाग की तरफ से जिले में पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है। पशुपालकों को एडवाइजरी भी जारी की जा रही हैं। विभाग की तरफ से 65 चिकित्सकों को लंपी बीमारी पर काबू पाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है जबकि अन्य दवाइयां भी विभाग के पास मौजूद हैं अगर किसी प्रकार की कोई सूचना बीमारी के संबंध में मिलती है तो विभाग की टीमें मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है। पशुपालकों को भी पूरी तरह से सावधानी बरतनी होगी अगर पशुओं में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई देता है तो तुरंत प्रभाव से नजदीक के पशु अस्पताल में पशु चिकित्सक को सूचित करें। ताकि बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके और अन्य पशुओं से लक्षण वाले पशु को अलग कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed