फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Teacher of Mandothi Tejpal Dalal got respect in Bahadurgarh, only Paiffi Award in state

Bahadurgarh: मांडोठी के शिक्षक तेजपाल दलाल को मिला सम्मान, प्रदेश के हिस्से में एकमात्र पैफी अवाॅर्ड

Tue, 11 Jul 2023 10:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Jul 2023 10:10 AM IST
सार

तेजपाल दलाल को उनकी पुस्तक स्वाधीन भारत का कुश्ती गौरव के लिए मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार का केंद्रीय हिंदी निदेशालय राष्ट्रीय पुरस्कार-2017 प्रदान कर चुका है। दिल्ली राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021, समाज रत्न पुरस्कार, पंजाब में अमेरिका की एनआरआई संस्था द्वारा एचएम बिलगा खेल साहित्यकार पुरस्कार 2017 भी मिल चुका है।

विज्ञापन
Teacher of Mandothi Tejpal Dalal got respect in Bahadurgarh, only Paiffi Award in state
पैफी अवार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ के गांव मांडोठी निवासी शिक्षक व कुश्ती खेल लेखक तेजपाल दलाल को दिल्ली में सोमवार को आयोजित एक समारोह में पैफी राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पैफी) द्वारा यह अवॉर्ड शारीरिक शिक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के चलते प्रदान किया गया है। हरियाणा के हिस्से में एकमात्र अवाॅर्ड तेजपाल दलाल को मिलने से उनके परिजनों, खेल प्रशंसकों व परिचितों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन


देश-विदेश के 40 से अधिक शोधार्थियों को कुश्ती विषय पर शोध करने में विशेष सहयोग किया
एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भारतीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष व सांसद पद्मश्री दिलीप टर्की, महारानी लक्ष्मीबाई खेल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एके उप्पल, सचिव डॉ. चेतन कुमार और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने छठे पैफी राष्ट्रीय पुरस्कार वितरित किए। शारीरिक शिक्षा व खेल विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न प्रदेशों की खेल से जुड़ी हस्तियों को यह अवाॅर्ड प्रदान किया जाता है। दिल्ली में इतिहास के प्राध्यापक व लेखक तेजपाल दलाल को शारीरिक शिक्षा, खेल में उत्कृष्टता और नेतृत्व की विशेष श्रेणी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन


24 साल से खेल विषयों पर कर रहे विशेष कार्य
तेजपाल दलाल 24 साल से खेल विषयों पर विशेष कार्य कर रहे हैं। खेलों, विशेषकर कुश्ती का इतिहास लिखने के साथ-साथ उन्होंने देश-विदेश के 40 से अधिक शोधार्थियों को कुश्ती विषय पर शोध करने में विशेष सहयोग किया है। खिलाड़ियों के लिए भी वह प्रेरक का कार्य कर रहे हैं। बिना किसी सरकारी सहयोग के अपने साधनों से राष्ट्रहित की एक मुहिम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मिल चुके पुरस्कार
तेजपाल दलाल को उनकी पुस्तक स्वाधीन भारत का कुश्ती गौरव के लिए मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार का केंद्रीय हिंदी निदेशालय राष्ट्रीय पुरस्कार-2017 प्रदान कर चुका है। दिल्ली राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021, समाज रत्न पुरस्कार, पंजाब में अमेरिका की एनआरआई संस्था द्वारा एचएम बिलगा खेल साहित्यकार पुरस्कार 2017 भी मिल चुका है। तेजपाल दलाल को पैफी अवॉर्ड मिलने पर कैप्टन जगदेव सिंह दलाल, पहलवान समे सिंह, प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी, मांडोठी से राजू पहलवान, सूबेदार मेजर पहलवान प्रीत सिंह, डॉ. मनोज भारद्वाज, हिंद केसरी सोनू पहलवान, कदम सिंह, सुजान सिंह ठेकेदार व शशिकांत कौशिक ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed