फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Teacher beats up class five student in Jhajjar, Head cracked after falling on bench, admitted to PGI

Jhajjar: शिक्षक ने पांचवी के छात्र को पीटा; बेंच पर गिरने से सिर फटा, पीजीआई में करवाया गया दाखिल

Thu, 25 Apr 2024 10:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (झज्जर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (झज्जर) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 Apr 2024 10:38 AM IST
सार

झज्जर के चिमनी गांव का लड़का गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ता हैं। बच्चों के साथ खेलते समय शिक्षक तेजपाल ने बच्चे के कमर पर मुक्के मार दिए, जिससे बच्चा बैंच पर गिर गया। बैंच पर गिरने से बच्चा बेहोश हो गया और उसका सिर फट गया।

विज्ञापन
Teacher beats up class five student in Jhajjar, Head cracked after falling on bench, admitted to PGI
चिमनी गांव का राजकीय प्राइमरी स्कूल - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के चिमनी गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में शिक्षक ने पांचवी कक्षा के छात्र की पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप हैं कि शिक्षिक ने बच्चे की रीढ़ की हड्डी पर मारा, जिससे बच्चा बैंच पर गिर गया, जिससे उसका सिर फट गया और बेहोश हो गया। बच्चे को दुबलधन के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चिमनी गांव निवासी अमित का लड़का गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ता हैं। वह बुधवार को हाफ टाइम में बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान शिक्षक तेजपाल आए और बच्चे के कमर पर मुक्के मार दिए, जिससे बच्चा बैंच पर गिर गया। बैंच पर गिरने से बच्चा बेहोश हो गया और उसका सिर फट गया। परिजनों का आरोप हैं कि सिर फटने और बेहोश होने के बाद भी शिक्षको ने बच्चे की मदद नहीं की।
विज्ञापन


इस दौरान एक शिक्षक बोला कि बच्चा ड्रामा कर रहा हैं। किसी ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी तो वह बच्चे को घर लेकर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस और बच्चे के पिता को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को दुबलधन के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन बच्चे को होश नहीं आया. यहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने बच्चे के पिता कि शिकायत पर शिक्षक तेजपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बोले पहले भी बच्चा कर चुका था शिक्षक की उससे शिकायत
बच्चे के पिता ने बताया कि उसका बेटा पहले भी उससे कई बार शिकायत कर चुका था कि जो नया टीचर आया हैं, वो बहुत मारता हैं। उसने बेटे से कहा था कि तुम्ह पढ़ते नहीं होंगे तो टीचर मारेगा ही, लेकिन उसे नहीं पता था कि शिक्षक बच्चे से इतनी नफरत करता हैं।

पीजीआई से मिली छुट्टी
बच्चे को वीरवार सुबह पीजीआई से छुट्टी मिल गई हैं। पिता ने बताया कि बच्चा काफी डरा हुआ हैं। उसने इसकी शिकायत पुलिस में दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed