{"_id":"69d2695e3d79d38dac0b1455","slug":"tapasya-wins-gold-medal-at-haryana-state-wrestling-championship-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-133594-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तपस्या ने हरियाणा स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तपस्या ने हरियाणा स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
Mon, 06 Apr 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
05jjrp14- गांव खानपुर कलां की पहलवान तपस्या गहलावत
साल्हावास। गांव खानपुर कलां की पहलवान तपस्या गहलावत ने गुरुग्राम के दौलताबाद स्थित श्री पवन पुत्र व्यायामशाला में आयोजित राज्य स्तर की हरियाणा स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।
अब वे छत्तीसगढ़ में होने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगी। तपस्या गहलावत वर्तमान में युद्धवीर अखाड़ा सोनीपत में कोच कुलबीर राणा, सीमा राणा से प्रशिक्षण ले रहीं हैं। तपस्या गहलावत पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमा चुकी हैं।
उन्होंने बुल्गारिया में आयोजित अंडर 20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 के 57 किलो भार वर्ग में भारत के लिए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 2024 में एशियन अंडर-20 चैंपियनशिप (बैंकॉक) में गोल्ड और जयपुर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
पिता परमेश गहलावत व मां प्रोफेसर नवीन ने बताया कि तपस्या एकमात्र ऐसी पहलवान रही हैं जिन्हें प्रो रेसलिंग में एक मैच में प्लेयर ऑफ द मैच और दो मैचों में फाइटर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्रो रेसलिंग में तपस्या गहलावत यूपी डोमिनेटर्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अजेय खिलाड़ी बनी हुई थीं।
तपस्या का छोटा भाई दक्ष गहलावत भी रेसलर है। वो स्कूल स्टेट में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। तपस्या केयू से जुड़े आईजीएन कॉलेज लाडवा से बीए कर रही हैं।