फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   supreme court

हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया स्टे, 6 मार्च को होगी सुनवाई

Tue, 21 Jan 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
supreme court
न्यायाधीश दीप्ति की अदालत ने इसी साल 3 जनवरी को विधायक राजेंद्र सिंह जून के परिवार की 2600 गज जमीन पर उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके खिलाफ लोक निर्माण विभाग सुप्रीम कोर्ट पहुुंच गया। लोनिवि की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई के लिए 6 मार्च की तिथि तय की है।
विज्ञापन

अमीलाल वर्सेज स्टेट ऑफ हरियाणा केस में लोक निर्माण विभाग और स्थानीय विधायक राजेंद्र सिंह जून के परिवार की 2600 गज जमीन पर 33 साल से विवाद चल रहा था। अमीलाल विधायक राजेंद्र सिंह के पिता के भाई थे। स्थानीय अदालत ने राजेंद्र सिंह जून के परिवार (वारिस विक्रम जून और अशोक जून) के पक्ष में फैसला सुनाया था। फैसले के बाद विधायक के बेटे विक्रम जून ने एक हफ्ते पहले अपनी जमीन पर कब्जा ले लिया था। उस जमीन पर एक्सईएन का आवास बना हुआ था। अब वहां पर विधायक राजेंद्र सिंह जून के नाम का बोर्ड लग गया है। अभी लोक निर्माण विभाग के दफ्तर वाले हिस्से पर अशोक जून को कब्जा नहीं मिल पाया है। इस बीच लोक निर्माण विभाग ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 13 जनवरी को याचिका दायर कर दी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायाधीश हृषिकेश रॉय की खंडपीठ ने उक्त याचिका पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत के आदेश पर स्टे लगा दिया। मामले में वकील अमन लेखी एडिशनल सॉलिसिटर जनरल, अहमद कुमार गुप्ता एडिशनल एडवोकेट जनरल (एएजी), आलोक शर्मा एसोसिएट एडवोकेट इस मामले में सरकार का पक्ष रख रहे हैं। सुनवाई के दौरान विभाग की ओर से चीफ इंजीनियर चंद्रमोहन, एसई वीएस मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर लगाया है स्टे : पठानिया
अदालत के फैसले के खिलाफ विभाग की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उक्त आदेश पर स्टे लगाया है।
- केएस पठानिया, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
कोर्ट के आदेशों पर लिया है कब्जा : विक्रम जून
गौरतलब है कि 2 मई 1986 को भी स्थानीय अदालत ने जमीन मालिकों के हक में फैसला सुनाया था। उसके बाद सरकार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां भी जीत जमीन मालिकों की ही हुई थी। हाईकोर्ट ने 31 जनवरी 2019 को निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया था। इन आदेशों की पालना करवाने के लिए पक्षकारों ने एसीजे कोर्ट में याचिका लगाई। इस पर एसीजे कोर्ट ने 3 जनवरी 2020 को फैसले के क्रियान्वयन के आदेश जारी कर दिए। कोर्ट बैलिफ को आदेशों का पालन करवाकर 6 फरवरी तक कोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी है। विक्रम जून ने बताया कि उन्होंने कब्जा कार्रवाई कोर्ट के आदेशों के तहत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed