फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sunil Gulia refuses to say treason

मैंने देश के खिलाफ कुछ नहीं कहा : सुनील गुलिया

Mon, 18 Jan 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sunil Gulia refuses to say treason
बहादुरगढ़। देशद्रोह के आरोप में पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बाद बादली क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी सुनील गुलिया ने कहा कि उन्होंने किसी तरह की देशद्रोह की बात नहीं कही है। उनके खिलाफ देशद्रोह का केस नहीं बनता।
विज्ञापन

गुलिया ने कहा कि उन्हें किसानों के साथ हो रही नाइंसाफी का बहुत दर्द है। वह अपनी बात पर कायम हैं। पीड़ित किसानों के हित की बात करने पर मेरे खिलाफ केस दर्ज होता है तो मुझे स्वीकार है। पुलिस गिरफ्तार करने आएगी तो गिरफ्तारी भी देंगे। साथ ही अपने ट्रैक्टर पर आर्टिफिशियल तोप भी लगाएंगे। गौरतलब है कि गुलिया ने वायरल वीडियो में कहा था की वह तोप के लाइसेंस के लिए आवेदन करेंगे। अपने 35 लाख के ट्रैक्टर पर तोप लगाएंगे। किसानों के साथ छेड़छाड़ करने वाली सरकार को गुलिया खाप तोप से उड़ाने का काम करेगी। गौरतलब है कि सुनील गुलिया किसान आंदोलन में लगातार सक्रिय हैं। उनका एक खास तरह का ट्रैक्टर पूरे आंदोलन में चर्चा में रहता है। उन्होंने इस ट्रैैक्टर को अपने हिसाब से खास तरीके से तैयार करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गत 14 जनवरी को गुलिया के खिलाफ शहर थाना बहादुरगढ़ में भारतीय दंड संहिता की धारा 121 और 124 के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि गुलिया का कहना है कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई अधिकृत सूचना नहीं मिली है। थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि फिलहाल पुलिस किसान आंदोलन और दूसरे कार्यों में व्यस्त है। उचित समय पर इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed