फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sunil Bansal becomes president of Vivekananda branch of BVP

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाविप की विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष बने सुनील बंसल

Sun, 07 Apr 2024 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 07 Apr 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Sunil Bansal becomes president of Vivekananda branch of BVP
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के सदस्यों की बैठक सेक्टर-6 स्थित महाश्रमण सदन में शाखा सरंक्षक पवन जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए शाखा के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। प्रांत की तरफ से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अशोक गुप्ता के दिशार्निर्दशानुसार सर्वसम्मति से दायित्वधारियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सुनील बंसल के नाम का प्रस्ताव चंचल गर्ग ने रखा। जबकि राजेश मिश्रा और राहुल जैन ने उनके नाम का अनुमोदन किया। शाखा सचिव के पद के लिए नीरज गर्ग के नाम का प्रस्ताव राहुल सिंघल ने दिया। जबकि जेपी सिंह और संजय मितल ने अनुमोदन किया। कोषाध्यक्ष के पद के लिए चंचल गर्ग के नाम का प्रस्ताव सुशील अग्रवाल ने रखा। जबकि सतीश तिवारी ने उनके नाम का अनुमोदन किया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से सुनील बंसल को शाखा अध्यक्ष, नीरज गर्ग को शाखा सचिव और चंचल गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया। विवेकानंद शाखा के सरंक्षक और जिला समन्वयक सतीश शर्मा ने सभी शाखा सदस्यों से इसी प्रकार संगठित होकर एकजुटता से सेवा एवं संस्कार कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि परिषद में युवाओं को प्राथमिकता दें। नव चयनित पदाधिकारियों का कार्यकाल अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक रहेगा। नव चयनित दायित्वधारियों को परिषद सदस्यों ने अंगवस्त्र व बुके भेंट कर उनको शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रांतीय प्रकल्प संयोजक मूल चंद जोशी, जिला समन्वयक सतीश शर्मा, बहादुरगढ़ शाखा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, एसडीओ मुकेश शर्मा, विनोद शर्मा, अंकित मित्तल, अशोक गोयल, गजेंद्र यादव, राजेश मिश्रा, अशोक त्यागी, जेपी सिंह, संजय यादव, संजय मित्तल, संदीप दलाल, महेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 56 : नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ भाविप सदस्य।



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed