फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sun salutations lead to the overall development of the body: Anand

सूर्य नमस्कार से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है : आनंद

Fri, 23 Jan 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 23 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Sun salutations lead to the overall development of the body: Anand
बादली। हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के तत्वावधान में शिक्षा विभाग और खेल विभाग के सहयोग से सूर्य नमस्कार के अंतर्गत चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष योगा ट्रेनर रेणु देवी ने छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य आनंद काद्यान ने की। संयोजक डॉक्टर विजय सिंह ने किया। आयुष योगा ट्रेनर रेणु देवी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने, सात्विक भोजन अपनाने एवं नशा मुक्त हरियाणा की दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है तथा मानसिक, शारीरिक एवं आत्मिक तनाव से मुक्ति मिलती है। सूर्य नमस्कार अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed