{"_id":"875c627feab9a02724b9290c51b8eb45","slug":"sultan-winnig-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में छाया जाखोदा का सुल्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में छाया जाखोदा का सुल्तान
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में आयोजित घोड़ों की प्रदर्शनी एवं सुंदरता प्रतियोगिता में गांव जाखोदा के सुल्तान ने सुंदरता की चमक बिखेरी। सुल्तान को सबसे सुंदर घोड़े का खिताब मिला। गत 8 नवंबर को दादरी जिले (उत्तर प्रदेश) के गांव पल्ला में घोड़ों की प्रदर्शनी एवं सुंदरता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
देशभर से पशु प्रेमी अपने घोड़ों को लेकर प्रदर्शनी में लेकर आए। अपनी आकर्षक कद काठी और सुंदरता के बल पर पिछले कुछ समय से लगातार जीतता आ रहा गांव जाखोदा के निवासी हरबीर पहलवान का घोड़ा सुल्तान इस प्रदर्शनी में भी छाया रहा। सुल्तान सर्वश्रेष्ठ चुना गया। उसके मालिक को प्रथम ईनाम स्वरूप 21 हजार रुपये की राशि मिली। बता दें कि मारवाड़ी नस्ल का 65 इंच ऊंचाई वाला चार वर्षीय सुल्तान पिछले वर्ष पुष्कर मेले और बेरी मेले में सर्वश्रेष्ठ चुना गया था। पंजाब में भी सुल्तान की सुंदरता के चर्चे रहे।