फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sucide

दहेज प्रताड़ना से तंग महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 09 Jan 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
sucide
थाना क्षेत्र के गांव ढाणा में दहेज प्रताड़ना से तंग एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका करीब चार माह की गर्भवती भी थी। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के शव का झज्जर स्थित डेड हाउस में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव चिड़ी जिला रोहतक निवासी बिजेंद्र ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2016 में गांव ढाणा निवासी सतेंद्र के साथ की थी। तभी से उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने मंगलवार की देर शाम अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया और जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता बिजेंद्र ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को बार-बार दहेज के लिए तंग रखते थे और इसी से तंग आकर बेटी ने यह कदम उठाया है। पिता के अनुसार इंदू करीब 4 महीने की गर्भवती थी। इस बारे में बेरी थाने के एएसआई प्रीतम ने बताया कि गांव ढाणा में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला द्वारा फंदा लगाकर हत्या करने की सूचना मिली थी। मृतक महिला के पिता की शिकायत पर पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और बुधवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed