फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sucide, crime

घरेलू कलह में जहर निगलकर बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या

Tue, 09 Jul 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
sucide, crime
बिरहोड़ गांव निवासी बुजुर्ग दंपती ने मातमहेल गांव में तहसील के पास जहर निगल लिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने दोनों को झज्जर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। दपंती की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें उन्होंने अपने दो बेटों, दोनों पुत्रवधू तथा एक पुत्रवधू के परिवार पर परेशान करने व मरने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दोनों बेटों सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दंपती के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिरहोड़ गांव निवासी रामवीर पुत्र मायाराम उसकी पत्नी संगीता रविवार को बिना बताए ही घर से मातनहेल गांव आए थे। जहां नीमली मोड़ के पास उन्होंने जहर निगल लिया। जब उनकी हालत बिगड़ते हुए लोगों ने देखा तो उन्होंने मामले की जानकारी मातनहेल पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन

जेब से मिला सुसाइड नोट
दंपती की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने लिखा है कि उनका पुत्र संदीप, संदीप की पत्नी, दूसरा बेटा सोनू तथा उसकी पत्नी व सोनू के सास-ससुर तथा साला ने उन्हें तंग करके आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। सुसाइड नोट में मृतक दपंती ने इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतक के बेटे-बहू सहित सात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट में घरेलू कलह को कारण बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रणवीर सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, मातनहेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed