फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Subsidy in import of machinery will open the way for innovation in the footwear industry

Jhajjar-Bahadurgarh News: मशीनरी के आयात में सब्सिडी से फुटवियर उद्योग में नवोन्मेष की राह खुलेगी

Sun, 02 Feb 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 02 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Subsidy in import of machinery will open the way for innovation in the footwear industry
-फोटो 64 : बजट.......ब​हादुरगढ़ में फुटवियर फैक्टरी में काम करते श्रमिक। संवाद
बहादुरगढ़। आम बजट में फुटवियर के निर्माण में काम आने वाली मशीनरी के आयात पर बड़ी सब्सिडी देने के वित्त मंत्री के प्रस्ताव का फुटवियर पार्क एसोसिएशन, बहादुरगढ़ ने स्वागत किया है। एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि जर्मनी और यूरोपीय देशों से सस्ते में मशीनरी आने से फुटवियर उद्योग में नवोन्मेष की राह खुलेगी और रोजगार में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

शनिवार को संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट के सब्सिडी प्रावधानों का देश के पहले बहादुरगढ़ फुटवियर पार्क के उद्यमियों ने स्वागत किया है। फुटवियर पार्क एसोसिएशन ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट घोषणाएं लागू होने से न केवल हजारों लोगों को रोजगार मिलने का रास्ता खुलेगा बल्कि फुटवियर उद्योग में कई लाख करोड़ रुपये का निवेश भी होने की उम्मीद जग गई है। एसोसिएशन के प्रधान सुभाष जग्गा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2025-26 के बजट में फुटवियर उत्पादक मशीनरी के आयात पर पर्याप्त सब्सिडी देने की घोषणा की है। इससे फुटवियर उद्योग को सीधा लाभ होगा। नए उद्योग स्थापित करने में आसानी होगी और कई वजहों से पुरानी हो चुकी औद्योगिक इकाइयों की जगह नई मशीनें लगाने में सुविधा हो जाएगी। फुटवियर उद्योगों को बेहतर उत्पाद देने और उत्पादन बढ़ाने के लिए जर्मनी और कई अन्य यूरोपीय देशों से अत्याधुनिक मशीनें आयात करनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

फुटवियर निर्माता हरिशंकर बाहेती ने बताया कि बहादुरगढ़ में फिलहाल फुटवियर उद्योग से संबंधित 1500 इकाइयां चल रही हैं। यहां के नॉन लेदर जूता उद्योग में फिलहाल दो लाख से अधिक लोग काम कर रहे हैं। इन उद्योगों के सहारे ही प्रिंटिंग, डिब्बा निर्माण आदि कई तरह के धंधे चलते हैं। सरकार के बजट प्रावधानों के लागू होने के बाद फुटवियर उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तो सहायक कामों में भी रोजगार के अवसर बढ़ना स्वाभाविक है। सरकार को बहादुरगढ़ से मिलने वाले राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए कई घोषणाएं की गई हैं, इससे जूता उद्योग में भी परिवहन और लॉजिस्टिक्स में सुधार हो सकता है। इसके अलावा लेबर-इंटेंसिव इंडस्ट्रीज के लिए कदम उठाने की घोषणा की गई है, इससे जूता उद्योग को भी फायदा होगा।

-फोटो 64 : बजट.......बहादुरगढ़ में फुटवियर फैक्टरी में काम करते श्रमिक। संवाद

-फोटो 64 : बजट.......बहादुरगढ़ में फुटवियर फैक्टरी में काम करते श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed