फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students were administered the oath to vote

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों को दिलाई मतदान की शपथ

Fri, 24 May 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 24 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Students were administered the oath to vote
बेरी। गांव दुजाना स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. तराना नेगी की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. तराना नेगी ने विद्यार्थियों को वोटर कार्ड के महत्व संबंधी जानकारी दी। चुनावी साक्षरता बढ़ाने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही मतदाताओं को जागरूक और 25 मई को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपना योगदान देने और अपने गांव, शहर तथा अपने आसपास के मतदाताओं को मतदान करने के लिए मतदान केंद्र तक लाने ले लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रागंण में सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण निर्वाचन की मर्यादा को बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed