फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students took pledge to protect environment

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Thu, 08 Feb 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 08 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Students took pledge to protect environment
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के आंतरिक पार्कों की साफ-सफाई की एवं पेड़ों के चारों ओर घेरा बनाकर उनको संरक्षण करने का वचन लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह आर्य ने की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ओमपति के सौजन्य से किया गया। दोपहर भोजन के बाद विद्यार्थियों को स्टार्ट अप विषय पर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र प्राध्यापक राजबीर सिंह जाखड़ द्वारा विस्तार व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि हम रोजगार के अवसर स्वयं खोजने होंगे और छोटे-छोटे प्रयासों से हम अपने साथ अन्य को भी रोजगार उपलब्ध करवा सकते हैं। भारत सरकार एवं राज्य सरकार भी इस क्षेत्र में ऋण उपलब्ध करवा रही है। महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि हमें प्लास्टिक कचरे से महाविद्यालय को दूषित नहीं करना चाहिए। अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका, सोनू रानी, पिंकी रानी, नवीन कुमार एवं नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed