फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students' talent is shining through brainstorming; ADC's instructions on improving the level of education

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंथन से निखर रही छात्रों की प्रतिभा शिक्षास्तर सुधार पर एडीसी के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Students' talent is shining through brainstorming; ADC's instructions on improving the level of education
16jjrp12- ​शिक्षा विभाग के अ​धिकारियों की बैठक लेते एडीसी जग निवास। स्रोत-​शिक्षा विभाग
झज्जर। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य फोकस प्रतिभा मंथन कार्यक्रम और जिले के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने के उपायों पर रहा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने एडीसी का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान एडीसी जगनिवास ने कहा कि प्रतिभा मंथन कार्यक्रम छात्रों की अंतर्निहित प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं जिससे छात्रों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ी है। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाए जाएं ताकि जिले का शैक्षणिक स्तर और ऊंचा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिभा मंथन जैसे कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के विद्यार्थियों को नई दिशा मिलेगी और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा।बैठक में जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण संसाधनों के उपयोग और मॉनिटरिंग से प्राप्त निष्कर्षों की प्रस्तुति दी।

उन्होंने बताया कि इस मूल्यांकन के आधार पर स्कूलों को उनके समग्र प्रदर्शन के अनुसार ए, बी और सी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है जिससे सुधार की दिशा स्पष्ट होती है। इस अवसर पर सुरभि एवं श्वेता ने प्रतिभा मंथन कार्यक्रम की अब तक की प्रगति, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना बताई।
बैठक में जिला परियोजना समन्वयक अनिल शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, रोहताश दहिया, सुनीता मल्हान, सुरेश पाल सुहाग, जयपाल दहिया उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed