फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students should stay away from drug addiction: Suman

नशे की लत से दूर रहें विद्यार्थी : सुमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Students should stay away from drug addiction: Suman
-फोटो 52 : जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी, वक्ता व स्कूल संचालक। स्रोत संस्था
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को वार्ड-4 के शंकर गार्डन स्थित शक्ति विद्या मंदिर हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं में बीके सुमन, सविता और आरडी अरोड़ा ने विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई कि इसको लेकर न केवल वह स्वयं बल्कि दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

बीके सुमन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। निदेशक प्रवीण कुमार शर्मा ने वक्ताओं का यहां पहुंचने पर अभिनंदन किया। उन्होंने बच्चों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक किया। इस मौके पर राजेश्वरी देवी, पूनम, उर्मिला, अनुराधा, तरुण कौशिक, कीर्ति शर्मा और मुस्कान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed