{"_id":"69a9ecc2d447ad063108a055","slug":"students-said-they-completed-the-paper-before-the-deadline-and-expect-good-marks-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132463-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थी बोले-तय समय से पहले पूरा किया पेपर, अच्छे अंक आने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थी बोले-तय समय से पहले पूरा किया पेपर, अच्छे अंक आने की उम्मीद
विज्ञापन
05jjrp14- शहर के परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात पुलिस कर्मी। संवाद
झज्जर/बहादुरगढ़।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा जिले भर में 55 परीक्षा केंद्रों पर हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई और साढ़े तीन बजे समाप्त हुई। परीक्षा देकर बाहर आए छात्र काफी खुश नजर आए।
छात्रा शिक्षा ने बताया कि उन्होंने पेपर तय समय से करीब 40 मिनट पहले ही पूरा कर लिया था। उन्होंने अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि पेपर की चिंता को लेकर होली भी सही से नहीं खेली लेकिन अब सब अच्छा लग रहा है।
छात्रा प्रिया ने बताया कि पेपर काफी आसान था। परीक्षा की तैयारी काफी दिनों से कर रहे थे। उन्हें उम्मीद है कि अगली परीक्षा भी बेहतर होगी। नई बस्ती में न्यू ईरा स्कूल में बने परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्र राहुल ने बताया कि अंग्रेजी के पेपर में ग्रामर, रीडिंग और लिखावट सेक्शन से सीधे और सरल प्रश्न आए थे।
विज्ञापन
समय से पहले पेपर हल कर लिया।
छात्रा रितिका ने कहा कि प्रश्न वही थे जिनकी तैयारी उन्होंने स्कूल और कोचिंग में की थी इसलिए उन्हें पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लिखावट सेक्शन में पत्र और अनुच्छेद लेखन के प्रश्न भी सरल थे।
छात्र मनीष ने बताया कि नियमित पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी का पेपर बिल्कुल भी कठिन नहीं था। वहीं, परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए थे।