{"_id":"635c3915c19e026315099d80","slug":"students-have-been-told-about-the-ciber-crime-bahadurgarh-news-rtk6620000113","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को बताए साइबर अपराध से बचने के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को बताए साइबर अपराध से बचने के उपाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। रामा कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को साइबर अपराध व यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
विशेष जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क व सड़क सुरक्षा सेल की टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले ठगी के तौर-तरीकों और उनसे बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। सड़क सुरक्षा सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को काफी उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अपने बैंक खाते से संबंधित पासवर्ड या कोई भी जानकारी किसी से भी शेयर न करें। किसी के कहने पर कोई भी ऐप डाउनलोड न करें, लोन के संबंध में कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड न करें, ऑनलाइन खरीदारी करत वक्त भी सावधान रहें। अंजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव न करने और साइबर अपराध से सुरक्षा के अन्य तौर-तरीकों बारे जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल को रिसीव न करें और फेसबुक पर अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करें। अंजान फोन कॉल आने पर कोई व्यक्तिगत जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए। किसी तरह के साइबर क्राइम की घटना हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। उन्होंने साइबर अपराधों से सतर्क रहने के साथ-साथ यातायात नियमों की पालना करने बारे भी जागरूक किया।