फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students administered oath to follow traffic rules in Nuna Majra

Jhajjar-Bahadurgarh News: नूना माजरा में विद्यार्थियों को दिलाई यातायात नियमों के पालन करने की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students administered oath to follow traffic rules in Nuna Majra
-फोटो 60 : विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाते उप निरीक्षक सत्यप्रकाश व
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव नूना माजरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में सेमिनार आयोजित हुआ।
विज्ञापन

स्कूली लीगल लिटरेसी क्लब की संयोजिका अनिता दहिया ने बताया कि स्कूल प्राचार्य डॉ. कैलाश देवी की अध्यक्षता में सेमिनार में यातायात समन्वयक उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने मुख्य वक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र दहिया ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। विद्यार्थियों ने यातायात नियमों की पालना बारे सीट बैल्ट लगाने के लिए ड्राइंग कंपीटिशन का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

यातायात समन्वयक उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। सत्येंद्र दहिया ने कहा कि यातायात नियमों का जीवन में सख्ती से पालन करें तथा दूसरों को भी इन नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने का काम करें। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे स्कूटर बाइक ना चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें। स्कूल प्राचार्य डॉ. कैलाश देवी ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 60 : विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाते उप निरीक्षक सत्यप्रकाश व सत्येंद्र दहिया। विज्ञप्ति



----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed