फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Student killed by a vehicle while crossing the road bump, death, jhajjar news

वाहन ने सड़क पार करते छात्र को मारी टक्कर, मौत

Sun, 22 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sun, 22 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Student killed by a vehicle while crossing the road bump, death, jhajjar news
झज्जर। रेवाड़ी मार्ग पर सड़क हादसे में शनिवार को शाम करीब साढे़ तीन बजे सिलानी गांव निवासी स्कूूली छात्र आशीष की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।  
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिलानी गांव के राजकीय स्कूल की शनिवार की शाम जब छुट्टी हुई तो छठी कक्षा का छात्र आशीष घर जाने के लए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने जब शोर मचाया तो स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा। स्टाफ सदस्य नरेश कुमार व अन्य अध्यापकों ने छात्र को सामान्य अस्पताल झज्जर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अध्यापक नरेश कुमार के अनुसार छात्र आशीष छठी कक्षा का छात्र था। वहीं आशीष अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक आशीष की तीनों बहनें उससे बड़ी हैं। हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो वे भी सामान्य अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने मृतक आशीष के पिता राजू के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed