{"_id":"6748ba6e6eb8bd258b06e194","slug":"strictness-will-be-imposed-on-tripling-and-vehicles-without-number-plate-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115971-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रिपलिंग व बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर होगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रिपलिंग व बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर होगी सख्ती
Fri, 29 Nov 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। दुपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग और बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर पुलिस सख्ती करने जा रही है। पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने वीरवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारी, क्राइम यूनिट व सभी थानों में तैनात डायल 112 के जवानों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट के कोई वाहन दिखाई नहीं देना चाहिए। ऐसे वाहनों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। क्योंकि ज्यादातर अपराधी क्राइम करते समय बिना नंबर प्लेट के वाहन का ही प्रयोग करते हैं। संवेदनशील स्थान पर यदि कहीं संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करें। डायल 112 और पीसीआर को सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचना सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि थाना में तैनात अनुसंधानकर्ता ब्लैक कैप और ब्लैक डोरी का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी पहले की तरह खाकी कैप और खाकी डोरी का ही प्रयोग करेंगे। ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान तैनात कर्मचारी मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेगा। थाना में तैनात कर्मचारी थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की कानून के दायरे में रहकर हर संभव सहायता करेगा।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रबंधकों को बदमाशों पर कड़ी निगाह रखते हुए उनकी प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रखने और उनकी किसी प्रकार की अपराधी गतिविधि में सक्रियता पाए जाने पर विधिवत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए।