{"_id":"6943153f7cd15826bd04fda8","slug":"strict-action-will-be-taken-if-chemicals-and-sewerage-water-left-in-drains-dc-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129587-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेनों में केमिकल युक्त और सीवरेज का पानी छोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई :डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेनों में केमिकल युक्त और सीवरेज का पानी छोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई :डीसी
Thu, 18 Dec 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला से गुजरने वाली ड्रेनों में किसी प्रकार का कैमिकल युक्त और सीवरेज का पानी न छोड़ा जाए इसके लिए संबंधित अधिकारी मानिटरिंग करें और लापरवाही मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि यमुना के पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने यह निर्देश बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सेप्टिक टैंकर के माध्यम से भी गंदा पानी नालों और ड्रेन में छोड़ा जाता है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश डीसी ने दिए।
उन्होंने कहा कि जिला की सीमा से गुजरने वाली मुंगेशपुर ड्रेन नंबर आठ और केसीबी ड्रेन में कैमिकल युक्त दूषित पानी छोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। दूषित पानी के लिए सीटीपी न लगाने वाले उद्योगों पर कार्रवाई की जाए। ड्रेनों के जरिये यह पानी यमुना में जाता है जिससे पानी प्रदूषित होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
इसमें अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक बढ़ रही है। ड्रेनों में गंदे पानी की निकासी न हो इसके लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीईओ जिप मनीष फोगाट, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार,जनस्वास्थ्य विभाग के एसई अमित श्योकद, कार्यकारी अभियंता अश्वनी सांगवान उपस्थित रहे।