फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Strict action will be taken against those selling narcotic and abortion drugs: Dr. Urend

नशीली व गर्भपात की दवा बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. उरेंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those selling narcotic and abortion drugs: Dr. Urend
-फोटो 61 : शहर में एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करते हुए। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
बहादुरगढ़। स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीमों ने शहर में 7 क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई टीम के अधिकारियों ने सरकार की ओर से चलाई जा रही बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत की। इसका उद्देश्य अवैध लिंग जांच, गर्भपात किट के दुरुपयोग और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन


उप सिविल सर्जन डॉ. उरेंद्र सिंह ने बताया कि यह निरीक्षण जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन व सिविल सर्जन डॉ. जयमाला के निर्देशानुसार किया गया। निरीक्षण टीम ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी क्लीनिक में पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन न हो हो। उन्होंने बताया कि नशीली व गर्भपात की दवा बेचने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्लीनिक संचालकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डॉ. दीपक शर्मा, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अभिजीत त्रिपाठी, एएमओ यूपीएचसी किला मोहल्ला, डॉ. हेमंत, एएमओ यूपीएचसी राम नगर व विनोद कुमार, एसए कार्यालय सिविल सर्जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 61 : शहर में एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करते। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग



------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed