फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Street vendors are becoming self-sufficient with Swanidhi Yojana

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भर बन रहे स्ट्रीट वेंडर

Sun, 18 Jun 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 18 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Street vendors are becoming self-sufficient with Swanidhi Yojana
झज्जर। शहर के नगर परिषद कार्यालय की ओर से स्ट्रीट वेंडरों के लिए प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत लाइसेंस बना कर उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए सर्वे करने का काम कर रही हैं। 480 स्ट्रीट वेंडरों के नगर परिषद की टीम की ओर से लाइसेंस बना दिए गए हैं, और नगर परिषद की टीम 551 स्ट्रीट वेंडरों से लाइसेंस बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। स्ट्रीट वेंडर के लाइसेंस बनाने के लिए आधार कार्ड पहचान पत्र टीम के सदस्यों की ओर से मांगे जा रहे हैं और उन्हें 10 से 50 हजार रुपये का लोन भी जीरो ब्याज की दर पर दिया जा रहा है,ताकि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर होकर आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों नेबताया कि 200 स्ट्रीट वेंडर को 10 से 50 हजार रुपए लोन बैंकों की ओर से दिलवा चुके हैं। स्ट्रीट वेंडर अपनी आजिविका कमाने के रेहड़ी फड़ी लगाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर सके। उन्होंने बताया कि 551 स्ट्रीट वेंडरों को लोन देने का लक्ष्य रखा गया है। नगर परिषद के सचिव राजेश मेहता ने कहा कि स्ट्रीट वेंडरों को काफी समझाने के बाद लोन लेने के लिए राजी होते हैं स्ट्रीट वेंडर को समझाया जाता है कि यदि तुम किसी साहूकार व अन्य लोगों से पैसे लोगे बहुत ज्यादा ब्याज देना होगा। नगर परिषद की टीम लगातार शहर के सब्जी मंडी, अनाज मंडी, दुकानों का सर्वे कर 200 लोगों को ऋण उपलब्ध करवा चुकी है उन्होंने बताया कि करीब 20 रुपए का लोन विभाग द्वारा दिलवाया जा चुका है और वे आत्मनिर्भर बनकर अच्छी कमाई करने लगे हैं ।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना से स्ट्रीट वेंडरो के सपने साकार करने का काम कर रही है सचिव राजेश मेहता ने बताया कि सबसे लोन लेने के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र लेकर पहले 10 हजार का लोन एक साल के लिए दिया जाता है यदि स्ट्रीट वेंडर 10 हजार रुपए के लोन को समय से भर देता है तो 20 हजार रुपये का लोन इसके बाद 30 से 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्द ही स्ट्रीट वेंडरों के लिए रेहडी, फड़ी लगाने के लिए जॉन बनाए जाएंगे। जिनमें करीब 6 बाई 6 से लेकर कई जगह स्ट्रीट वेंडरों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि वे अपना सामान सहुलियत के साथ बेच सकें।

वर्जन:
स्ट्रीट वेंडरों के लिए प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत 10 से 50 हजार रुपये का लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। स्ट्रीट वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत ही अच्छी योजना सरकार ने चलाई है।
- राजेश मेहता, सचिव, नगर परिषद झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed