{"_id":"698b9829d2488fce08096bf1","slug":"storm-water-drainage-system-will-be-developed-in-the-old-industrial-area-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121043-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पुराना औद्योगिक क्षेत्र में विकसित होगा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पुराना औद्योगिक क्षेत्र में विकसित होगा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम
विज्ञापन
पुराना औद्योगिक क्षेत्र में विकसित होगा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, बारिश में जलभराव से मिलेगी
बहादुरगढ़। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) की ओर से पुराना औद्योगिक क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इससे लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान संभव हो सकेगा।
इस दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र में करीब 15 इंच व्यास की पाइपलाइन डाली जा रही है जिसके माध्यम से बरसाती पानी की सुचारु निकासी की जाएगी। अब तक हल्की बारिश में भी सड़कों और औद्योगिक इकाइयों के सामने पानी भर जाता था।
कई बार उत्पादन प्रभावित होने के साथ-साथ कच्चा माल और तैयार माल भी खराब होने की आशंका बनी रहती थी। ड्रेनेज सिस्टम के पूरा होने के बाद बारिश का पानी निर्धारित मार्ग से बाहर निकाला जा सकेगा जिससे सड़कों की हालत भी बेहतर बनी रहेगी।
विज्ञापन
इस योजना से औद्योगिक क्षेत्र में स्थित करीब 40 इंडस्ट्री को सीधा लाभ मिलेगा। बहादुरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र वर्मा ने बताया कि पुराना औद्योगिक क्षेत्र में उनकी मांग पर यह काम हो रहा है। जल्द ही पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा।