फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   stop the contract system, ensure the personnel

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठेका प्रथा बंद करो, कर्मियों को पक्का करो

Sun, 02 Apr 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 02 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
stop the contract system, ensure the personnel
बहादुरगढ़। समान काम समान वेतन, बकाया एरियर देने, ठेका प्रथा बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार छठे दिन जारी रही। 12 कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहे। नगर परिषद के गेट पर धरना देकर इन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार को कुलदीप राजेश, मोनिका, राजो, गजना, सुनीता, रजनी, वजीर, अमित, रवि और राज सिंह आदि भूख हड़ताल पर थे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, इकाई प्रधान राजपाल सहित अन्य कर्मचारियों ने हड़तालियों को माला पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए खूब नारेबाजी की। कर्मचारी नेता राजेंद्र और राजपाल ने कहा कि फायरमैन, ड्राइवरों को पक्का करने, जोखिम भत्ता लागू करने, 4298 सफाई कर्मी और 68 सीवर मैन को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने, ठेका प्रथा बंद करने आदि मांग उठा रहे हैं। मांगों को सिलसिले में सरकार से बातचीत हुई है। समझौते भी हुए, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। इस वजह से 27 मार्च से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। छह दिन से हड़ताल जारी है लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो रही। चार अप्रैल तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा। इसके बाद आगे और सख्त कदम उठाया जा सकता है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed