फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   stiduam

सीएम घोषणा के तीन वर्ष बाद खेल स्टेडियम के लिए 19 करोड़ का बजट मंजूर

Sat, 03 Aug 2019 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
stiduam
करीब तीन वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना है। सरकार की ओर से इस स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब 19 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही खेल विभाग की तरफ से यह राशि लोक निर्माण विभाग के खाते में डाल दी जाएगी। इससे पहले भी खेल विभाग की तरफ से करीब एक करोड़ रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग के खाते में डाली जा चुकी है। काफी समय पूर्व एक करोड़ रुपये की राशि खेल विभाग की तरफ से डाली गई, तो उस समय लोक निर्माण विभाग ने राशि कम बताते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की थी। इसके बाद विभाग ने स्टेडियम का प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेजा था। लोक निर्माण विभाग को सरकार की ओर से सिलाना गांव में बनने वाले स्टेडियम के लिए प्रशासनिक मिल गई है। विभाग की तरफ से अब टेक्निकल अप्रूवल मांगी है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस माह में विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। लेकिन ये खिलाड़ी झज्जर की धरती पर नहीं बल्कि अन्य जिलों या देश के विभिन्न हिस्सों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। क्योंकि झज्जर में खेल सुविधाओं के नाम पर कुछ खास नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के करीब तीन साल बाद भी सिलाना गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ने दी थी बीस एकड़ जमीन
जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत की ओर से करीब 20 एकड़ जमीन फ्री में दी जा चुकी है और खेल विभाग की ओर से भी करीब डेढ़ साल पहले एक करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग के खाते में डाल दिए गए थे। लोक निर्माण विभाग अभी तक स्टेडियम के निर्माण के लिए राशि कम बता रहा था। विभाग से एस्टीमेट चंडीगढ़ मुख्यालय को 13 नवंबर को भेज दिया था। जिला स्तरीय खेल स्टेडियम तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को अनेक प्रकार की सुविधाएं मुहैया हो पाएगी।
विज्ञापन

ये खेल सुविधाएं होंगी मुहैया
सिलाना गांव में बनने वाले स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल, कबड्डी, बास्केटबाल, वालीबाल, हैंडबाल, फुटबाल, हॉकी मैदान, स्वीमिंग पुल, स्टेज, रनिंग ट्रैक, फर्स्ट एड रूम, चेंजिंग रूम आदि सुविधाएं इस मुहैया कराई जाएंगी। स्टेडियम के निर्माण के लिए फिलहाल मुख्यालय से प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। जबकि झज्जर जिला मुख्यालय पर मात्र जहांआरा बांग खेल स्टेडियम ही है। वहीं क्रिकेट के लिए नेहरू कॉलेज का खेल स्टेडियम है। इसके अलावा कोई भी खेल स्टेडियम जिला मुख्यालय पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के लिए 19 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल गई गई है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग के खाते में यह राशि डाल दी जाएगी।
सत्यदेव मलिक, डीएसओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed