{"_id":"65fb1ec4c435c206c60ccc23","slug":"static-surveillance-team-will-monitor-naco-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108854-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नाको पर होगी स्टेटिक सर्विलांस टीम की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नाको पर होगी स्टेटिक सर्विलांस टीम की निगरानी
Wed, 20 Mar 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। लोकसभा चुनाव में जिले में आने जाने वालों की निगरानी होगी। इसके लिए स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) बनाई जाएंगी जो नाकों पर नजर रखेंगी। हर संदिग्ध की रोककर जांच होगी।
18वें लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रविंद्र यादव ने स्टेटिक सर्विलांस टीमों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) नाकों पर तैनात रहेंगी व चुनाव के दौरान संदेहास्पद वस्तुओं पर नजर रखेंगी। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इलेक्शन ड्यूटी के दौरान सामंजस्य के साथ कार्य करें व किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिनका प्रत्येक अधिकारी गहनता से अध्ययन करें ताकि ड्यूटी को बेहतर ढंग से किया जा सके। एसडीएम ने सी-विजिल एप पर दर्ज होने वाली ऑनलाइन शिकायतों के समाधान को लेकर अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। सी-विजिल पर आने वाली शिकायतें जीआईएस पर आधारित होंगी व अधिकारियों को तय समय के अंदर ही शिकायत पर एक्शन लेना जरूरी है। स्टेटिक सर्विलांस टीमों के अधिकारियों को अपनी टीम सदस्यों के साथ सामंजस्य से प्रभावी ढंग से ड्यूटी करने के एसडीएम ने निर्देश दिए। मीटिंग के दौरान टीम अधिकारियों को एसडीएम ने पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ चुनाव ड्यूटी करने के निर्देश दिए और कहा कि इलेक्शन ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी। मीटिंग में एसएसटी टीमों के अधिकारियों सहित कानूनगो (चुनाव) सुनील डांगी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।