फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   State President of Ambedkar Sangharsh Samiti gave support to farmers

आंबेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष ने दिया किसानों को समर्थन

Fri, 18 Dec 2020 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
State President of Ambedkar Sangharsh Samiti gave support to farmers
टीकरी बॉर्डर पहुंचकर किसानों को समर्थन देते समिति प्रदेशाध्यक्ष मंजीत सिंह दहिया व अन्य। - फोटो : Bahadurgarh
हरियाणा आंबेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के राष्ट्रीय महासचिव मंजीत सिंह दहिया लाखन माजरा अपने कार्यकर्ताओं के साथ किसानों को समर्थन देने के लिए टीकरी बार्डर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि समिति सदैव किसानों के साथ थी और रहेगी। उन्होंने कहा कि आंबेडकर संघर्ष समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनसे कई किसान संगठनों की बातचीत हुई है। उनके साथ समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष में साथ रहेंगे। वहीं भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल सांकला भाट ने कहा कि टीकरी बार्डर पर पिछले 21 दिनों से किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण चल रहा है। कृषि कानूनों को लेकर सरकार के खिलाफ जो भी लड़ाई होगी उसमें भाट समाज सेवा समिति भी बढ़-चढ़कर भाग लेगी। उन्होंने कहा कि समिति का एक प्रतिनिधिमंडल समिति के मुख्य संरक्षक एवं भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के राष्ट्रीय महासचिव मंजीत सिंह दहिया के नेतृत्व में शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षक रघबीर सिंह दहिया, समिति के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कश्यप टिटौली, समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष नंबरदार राज सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज खटक चमारिया, अजीत सिंह भाली आनंदपुर, राजकुमार, शकुंतला देवी, कांता देवी, रामकरण जागा भाट, हरफूल भाट, शौपाल जोड़, मदन भाट झज्जर, धर्मपाल, विकास नयाणा आदि किसान नेता भी मंजीत सिंह दहिया के साथ टीकरी बार्डर पहुंचे और किसानों को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed