{"_id":"66678fdcc70cef96c307ce34","slug":"start-development-work-in-the-city-by-issuing-tenders-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107854-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: टेंडर लगाकर शहर में शुरू कराएं विकास के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: टेंडर लगाकर शहर में शुरू कराएं विकास के काम
Tue, 11 Jun 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 52 : मीटिंग में अधिकारियों से बातचीत करती चेयरपर्सन सरोज राठी।
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने नप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अब आदर्श आचार संहिता हट चुकी है इसलिए शहर में विकास के काम शुरू कराए जाएं। आचार संहिता के कारण रुके हुए टेंडरों को दोबारा से लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाए ।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में नई लाइट लगाने का कार्य किया जाए। बरसात के मौसम को देखते हुए जल्द से जल्द सभी नालों की सफाई का काम भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि बरसाती पानी की वजह से कही भी जलभराव की समस्या का सामना जनता को न करना पड़े।
जहां जरूरत हो वहां मेंटेनेंस का कार्य भी कराया जाए। शहर में पहले से चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने का कार्य अधिकारी सुनिश्चित करें और जो भी नए कार्य लंबित हैं उन कार्यों को भी जल्द शुरू कराया जाए। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि शहर की जनता ने हमें बहादुरगढ़ का विकास करने की जो जिम्मेदारी नगर परिषद के माध्यम से सौंप रखी है उस जिम्मेदारी को हम पूरी निष्ठा से निभाते हुए शहर के सभी 31 वार्डों का समान रूप से विकास कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी नगर परिषद द्वारा शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे ताकि बहादुरगढ़ शहर विकास के मामले में हरियाणा प्रदेश के अन्य विकसित शहरों से अग्रणी रहे।
विज्ञापन
मीटिंग में वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, पार्षद राजेश तंवर, कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अभियंता डालचंद, एसआई सुनील हुड्डा, जेई संदीप कौशिक, जेई नीरज व अन्य मौजूद रहे। क