फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Srinivas Gupta became the head of Bahadurgarh Shiksha Sabha.

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रीनिवास गुप्ता बने बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के प्रधान

Tue, 13 Aug 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 13 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Srinivas Gupta became the head of Bahadurgarh Shiksha Sabha.
-फोटो 64 : निर्वाचन अधिकारी सुरेश मलिक सभा प्रधान श्रीनिवास गुप्ता को नियुक्ति पत्र देते हुए।
बहादुरगढ। बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के कॉलेजियम, कार्यकारिणी और गवर्निग बॉडी के चुनाव 12 अगस्त को संपन्न हो गए। निर्वाचन अधिकारी सुरेश मलिक ने बताया कि शिक्षा सभा में कुल 1085 आजीवन सदस्य हैं और 105 कॉलेजियम है, जिसमें 21 सदस्यीय कार्यकारिणी और 5 पदाधिकारी है। सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने सभा के 5 पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी सुरेश मलिक ने बताया कि प्रधान श्रीनिवास गुप्ता, उप प्रधान महेंद्र कुमार, महासिचव एसके अग्रवाल, संयुक्त सचिव एमसी जोशी, कोषाध्यक्ष जयभगवान को निर्विरोध चुना गया है। सभा के नव निर्वाचित प्रधान श्रीनिवास गुप्ता ने बताया कि मैनेजमेंट लगातार 10वीं बार निर्वाचित हुई है। 8 बार निर्विरोध व 2 बार चुनाव के माध्यम से इसी मैनेजमेंट को निर्वाचित किया गया है। कार्यकारिणी समिति के निर्वाचित सदस्यों में अमित गोयल, संदीप अग्रवाल, मदन लाल गुप्ता, सुरेशचंद गुप्ता, सुरेन्द्र चुघ, प्रवीन बंसल, सत्यनारायण बंसल, सुदेश कुमार गोयल, नरेंद्र कुमार गोयल, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, हरिओम गुप्ता, नितिन कुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शिव कुमार, राहुल गुप्ता व विवेक कुमार तायल कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्यों के रूप में निर्वाचित किए गए। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा ने भी बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed