फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Srimad Bhagavad Geeta gave the message of karma: MP

श्रीमद्भगवद गीता ने दिया कर्म का संदेश : सांसद

Sun, 24 Dec 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagavad Geeta gave the message of karma: MP
झज्जर। रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता का ज्ञान कर्म पर आधारित है। यह मनुष्य के साथ 24 घंटे और 12 महीने चलता रहता है। पीएम मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गीता के ज्ञान को दुनिया भर में पहुंचाने का अनूठा कार्य किया है। सांसद शनिवार को जिलास्तरीय गीता महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त शक्ति सिंह ने की। जिला मुख्यालय स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय गीता महोत्सव 2023 के दो दिवसीय महोत्सव का शनिवार की शाम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। सांसद ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस उपरांत मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि गीता का ज्ञान कर्म पर आधारित है। हम गीता के ज्ञान को आत्मसात कर जीवन की हर मुश्किल का हल निकाल सकते हैं। इस अवसर पर जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, पूर्व मंत्री कांता देवी, पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, प्रमोद बंसल, मनीष नंबरदार, केशव सिंघल, एसडीएम विशाल, डीआरओ प्रमोद चहल, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन




गीता में हर समस्या का समाधान मौजूद : डीसी
डीसी ने कहा कि गीता में हर समस्या का समाधान मौजूद है। भगवद गीता किसी एक धर्म, पंथ विशेष के लिए नहीं बल्कि मानव कल्याण के लिए है। हमें अपना कर्म करने का संदेश देती है और हर धर्म भी अच्छा कार्य करने का संदेश देता है। महोत्सव का शनिवार की शाम गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पारितोषिक वितरण के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपोत्सव के साथ ही महाआरती का हुआ आयोजन
बेरी। जिलास्तरीय गीता महोत्सव की श्रृंखला में शनिवार की सायं बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर के साथ लगते तालाब पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएमसी जगनिवास ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भाग लेते हुए श्रीमद्भगवत गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस बीच कार्यक्रम में पहुंचने पर एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक ने स्वागत किया। उन्होंने महाआरती में भाग लेते हुए श्रीमद्गीता का पूजन किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित पुरुषोत्तम दत्त वशिष्ठ, पंडित कुलदीप शर्मा,पीतांबर गौड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed