{"_id":"6711964c6fa64e81df031964","slug":"sports-stadium-being-built-in-bamdauli-with-rs-5-crores-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-114696-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बामडौली में पांच करोड़ से बन रहा खेल स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बामडौली में पांच करोड़ से बन रहा खेल स्टेडियम
Fri, 18 Oct 2024 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। बामडौली में खेल विभाग की तरफ से खिलाड़ियों के लिए लगभग पांच करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। स्टेडियम को 2016 में पास किया गया था, लेकिन रास्ता नहीं मिल पाने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा था।
2016 में पास हुए खेल स्टेडियम का आठ साल बाद निर्माण किया जा रहा है। इससे पहले भी स्टेडियम के निर्माण के लिए खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा रास्ते के लिए जमीन की मांग की जा रही थी, लेकिन बात नहीं बन पा रही थी। इस कारण खिलाड़ियों को स्टेडियम नहीं मिल पा रहा था। खेल अधिकारियों के बार प्रयास करने के बाद और पंचायत के से सहमति होने के बाद अब स्टेडियम को बनाया जा रहा है।
स्टेडियम के निर्माण का टेंडर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को दिया गया है। इसमें इनडोर खेलों के लिए हाॅल, बाॅस्केटबाॅल ग्राउंड, दौड़ के लिए ट्रैक, स्टेडियम के तैयार होने के बाद गांव और आसपास के अन्य गांवों के युवाओं को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
वर्जन
बामडौली में स्टेडियम के निर्माण का कार्य 2016 से ही रुका हुआ था। खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए खेल विभाग और ग्राम पंचायत से बात करने के बाद रास्ते को लेकर हल निकाला गया। स्टेडियम जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा और खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।-ललिता मलिक, जिला खेल अधिकारी, झज्जर