फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sports: Haryana reached semi-finals in Civil Services Tournament

Sports: सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंचा हरियाणा, महाराष्ट्र को 28 रन से दी मात

Tue, 19 Dec 2023 09:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 09:50 PM IST
सार

दिल्ली में चल रही प्रतियोगिता में कार्तिक ने 97 और कप्तान योगेश ने 48 रनों की पारी खेली। क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को 28 रन से मात दी। 

विज्ञापन
Sports: Haryana reached semi-finals in Civil Services Tournament
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम पहुचीं सेमीफाइनल में । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फुल फॉर्म में खेल रही हरियाणा की टीम ने महाराष्ट्र को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। विशेष बात यह है कि ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज के टूर्नामेंट में पहली बार हरियाणा ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

विज्ञापन


दिल्ली में चल रही प्रतियोगिता में कप्तान योगेश पंघाल के नेतृत्व में खेल रही हरियाणा की टीम ने आज के क्वार्टर फाइनल मैच में एक बार फिर से परचम लहराया। मंगलवार के मैच में कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद में 97 रन बनाए। कप्तान योगेश पंघाल ने पिछले मैचों की तरह अपना बल्ला चलाया। योगेश ने 47 गेंदों में 48 रन बनाकर टीम को शुरुआती झटके से उभारा।
विज्ञापन


हरियाणा के बल्लेबाजों ने स्कोर को 20 ओवर में 232 रन पर पहुंचा दिया। जवाब में महाराष्ट्र के दो खिलाड़ियों द्वारा फिफ्टी बनाए जाने के बावजूद पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 208 रन ही बना सकी। अब हरियाणा का मुकाबला सेमीफाइनल में गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी (दिल्ली) की टीम के साथ होगा। आज क्वार्टर फाइनल मैच में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी की और उसके सलामी बल्लेबाज वीर विजय बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरंभिक झटके के बाद एक बार फिर पारी को कप्तान योगेश पंघाल ने संभाला। उन्होंने 47 गेंद में शानदार 48 रन बनाए जबकि दूसरे छोर पर शक्ति रोज ने आज 19 गेंद में 23 रन बनाए। क्वार्टर फाइनल के इस मैच में कार्तिक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट जमाते हुए मात्र 32 गेंद में 97 बनाए। वे नॉटआउट 97 रन बनाकर वापस लौटे।

हालांकि गेंद समाप्त होने के चलते हुए अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन आज की बल्लेबाजी में उन्होंने टीम के स्कोर को 11.60 की दर से 232/6 रन पर पहुंचा दिया। महाराष्ट्र के गेंदबाजों ने आज अतिरिक्त रन भी खूब लुटाए और हरियाणा को 35 रन अतिरिक्त रनों के रूप में मिले।


233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र की टीम 7 विकेट पर 208 रन नहीं बना पाई। जिसमें पवन और महेंद्र ने अर्धशतक लगाए, परन्तु अपनी टीम को विजय नहीं दिला पाए। इस जीत के बाद हरियाणा के हौसले काफी बुलंद है और इस टीम के मैनेजर नवीन सैनी और मनोज कुमार कोच ने खिलाड़ियों को बधाई दी और सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed