{"_id":"65dcd621fb0cb7b19b0c3baf","slug":"special-camp-for-self-verification-of-properties-in-bahadurgarh-from-today-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-105807-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: संपतियों के स्वयं सत्यापन को लेकर बहादुरगढ़ में विशेष शिविर आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: संपतियों के स्वयं सत्यापन को लेकर बहादुरगढ़ में विशेष शिविर आज से
Mon, 26 Feb 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा 27 फरवरी मंगलवार से 29 फरवरी तक विभाग के पोर्टल property.ulbharyana.gov.in (NDC portal) पर दर्ज संपतियों के स्वयं सत्यापन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने दी। उन्होंने बताया कि नागरिक कैंपों में अपनी संपतियों का सत्यापन कराते हुए हरियाणा सरकार द्वारा प्रदत हाउस टैक्स के आनलाइन भुगतान पर सौ प्रतिशत ब्याज की छूट व चालू वित्त वर्ष के टैक्स पर 15 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते हैं।
संपतियों के स्वयं सत्यापन को लेकर 27 फरवरी से तीन दिवसीय विशेष कैंपों का आयोजन प्रात: नौ बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा, जोकि वीरवार 29 फरवरी तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ शहर के नागरिक नगर परिषद कार्यालय परिसर बहादुरगढ़ और डा मंगलसेन सामुदायिक केंद्र, किला मोहल्ला बहादुरगढ़ में आयोजित कैंपों में अपनी संपतियों का स्वयं सत्यापन करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।