{"_id":"8aab5ce822f2fb351abe50ce387d74ff","slug":"soprt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदार्पण मैच में रोहित के प्रदर्शन से गदगद हुए बहादुरगढ़वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदार्पण मैच में रोहित के प्रदर्शन से गदगद हुए बहादुरगढ़वासी
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रोहतक के लाहली स्थित चौ. बंसीलाल
विज्ञापन
स्टेडियम में हरियाणा और पश्चिमी बंगाल का मैच हुआ। इस मैच में नई बस्ती
(गली-4) के निवासी रोहित शर्मा पुत्र प्रमोद जांगड़ा ने पदार्पण किया।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं हरियाणा टीम के कप्तान वीरेंद्र सहवाग से कैप पहनने के बाद रोहित ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहली पारी में 78 और दूसरी पारी में 50 रन बनाए। रोहित की संघर्ष के बदौलत हरियाणा ने बंगाल के मुंह से जीत छीनकर ड्रॉ करवा दिया। हालांकि इसके पहले मैच में पंश्चिम बंगाल की जीत पक्की लग रही थी। लेकिन बहादुरगढ़ के लाल रोहित ने वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। वहीं रोेहित ने इसका श्रेय टीम और बालरों को भी दिया हैै।
होशियार सिंह स्टेडियम में सीखा क्रिकेट की एबीसीडी
रोहित शर्मा बेजोड़ विकेटकीपर व बल्लेेबाज है। उसे बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में क्रिकेट की एबीसीडी सीखी। अंडर-16, 19 में बेस्ट प्लेयर रहकर कई खिताब अपने नाम किए। पिछले दिनों राज्य की अंडर-23 टीम में चुना गया। टूर्नामेंट शुरू हुआ और लाजवाब प्रदर्शन करते हुए रोहित ने रेलवे के साथ पश्हले मैच में 105 रन, उड़ीसा के खिलाफ 100 और झारखंड के खिलाफ 78 रन बनाए। इसी प्रदर्शन के बूते रोहित को टूर्नामेंट के बीच में से रणजी के लिए हरियाणा की टीम में चुन लिया गया।
जिले ने प्रदेश को अब तक दिए पांच रणजी खिलाड़ी
बहादुरगढ़ ने प्रदेश को अब तक चार रणजी खिलाड़ी दिए हैं। वर्ष-1970 में देवेन राठी, 1972 में प्रेम चंद, 1976 में चेतन शर्मा और 3 साल पहले 2012 में राहुल राठी हरियाणा की ओर से खेल चुके हैं। रोहित शर्मा रणजी में खेलने वाले पंाचवें खिलाड़ी हैं। रोचक बात ये कि प्रेम चंद, रोहित शर्मा और चेतन शर्मा नई बस्ती से हैं। हालांकि चेतन शर्मा दिल्ली शिफ्ट हो गए। जबकि सांखोल निवासी राहुल राठी पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं डिस्ट्रिक झज्जर क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी देवेन के बेटे हैं। गौरतलब है कि बहादुरगढ़ खंड का गांव छुड़ानी वीरेंद्र सहवाग का पैतृक गांव है।
विज्ञापन
क्या कहा पूर्व खिलाड़ी देवेन राठी ने
पूर्व रणजी खिलाड़ी देवेन राठी ने बताया कि रोहित टीम में छोटा जरूर है, लेकिन बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी है। लाहली स्टेडियम की जिस पिच पर धुरंधर लड़खड़ा रहे थे, उस पिच पर मजबूती से डटकर रोहित ने अपने पहले ही मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। यूं कहें कि उसने घर में हरियाणा की लाज बचाई तो गलत नहीं। अगर रोहित संघर्ष न करता तो हरियाणा की टीम बंगाल से हार जाती। राठी ने रोहित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रोहित ने कहा, विराट मेरे आइडियल
फोन पर बातचीत में रोहित ने कहा कि टेस्ट कप्तान विराट कोहली उनके आइडियल हैं। जब लाहली स्टेडियम में हरियाणा के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें टीम की कैप (डेब्यू) पहनाई तो उन्हें बेहद अच्छा लगा। मानों वह सपना देख रहा हो। वह फिलहाल आसाम के खिलाफ होने वाले मैच की तैयारी कर रहे हैं। देश के लिए खेलना उनका सपना है।
कोच व साथी खिलाड़ी ने दी बधाई
रोहित के प्रदर्शन से उसके साथी खिलाड़ी हनी जांगड़ा व कोच यशपाल, कृष्ण कुमार, पप्पे यादव, जोगेंद्र शर्मा, नवीन, सूर्यकांत बोंदवाल, डॉ. राजेंद्र, सूर्यकांत, सूरभान बोंदवाल, महावीर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, चंद्रकांत और अमित आदि खेल प्रेमियों ने रोहित को बधाई दी व आसाम के साथ होने वाले आगामी मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
ोटो 2 : पदार्पण मैच में वीरेंद्र सहवाग के साथ रोहित शर्मा
फोटो 3 : बंगाल के खिलाफ मैच में दर्शकों का अभिवादन करते रोहित।