फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sonu of BRG showed his strength in 10 kilometer race

Jhajjar-Bahadurgarh News: 10 किलोमीटर दौड़ में बीआरजी के सोनू ने दिखाया दम

Tue, 05 Sep 2023 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 05 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sonu of BRG showed his strength in 10 kilometer race
बहादुरगढ़। रविवार को ग्रेटर नोएडा के पास शिवनादर यूनिवर्सिटी मे आयोजित हुई 10 किलोमीटर दौड़ में बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में यूपी, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर के करीब 1200 धावक इसमें शामिल हुए। ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप से 37 धावकों ने शिवनादर 10 किलोमीटर व 5 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

10 किलोमीटर दौड़ में धावक सोनू ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 21 हजार का इनाम अपने नाम किया। ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि गुलाब सिंह ने 10 किलोमीटर में 30 से 40 आयु वर्ग मे चौथा स्थान, मुकेश कुमार ने 10 किलोमीटर मे छटा स्थान, ब्रह्मप्रकाश मान ने आठवां स्थान, बादल तेवतिया ने 10 किलोमीटर में दसवां स्थान प्राप्त किया। मयंक शर्मा ने चौथा स्थान, 10 किलोमीटर दौड़ में नीरज छिल्लर, अरुण विजयरण, सन्नी राणा, सुमित राणा, कुनाल सिंह, बलजीत, प्रिंस, कौशल, सुदेश तोमर, कपिल, देवेन्द्र, अजय छिल्लर ने भाग लिया। वहीं 5 किलोमीटर दौड़ में शलभ खरे ने 30 से 40 आयु वर्ग मे तृतीय स्थान, दीपक छिल्लर ने चौथा स्थान, धर्मवीर सेन ने 40-50आयु वर्ग मे पांचवां स्थान, सुनील बेनीवाल ने छटा स्थान, प्रदीप सांगवान ने आठवां स्थान प्राप्त किया। बच्चों में विहान छिल्लर ने 8-14 आयु वर्ग में आठवां स्थान, निकुंज ने 13वां स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed