{"_id":"6019a69c8ebc3e3635429292","slug":"son-reached-police-station-with-elderly-mother-accused-of-expelling-brother-from-home-jhjhar-news-rtk593569118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग मां को लेकर पुलिस थाने पहुंचा बेटा, भाई पर लगाए घर से निकालने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग मां को लेकर पुलिस थाने पहुंचा बेटा, भाई पर लगाए घर से निकालने के आरोप
विज्ञापन
बड़े भाई ने वृद्ध मां को घर से निकाला तो रेहड़ी पर छोटा बेटा पुलिस थाने लेकर पहुंचा तो पुलिस कर्मि?
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। दिल्ली गेट के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई पर घर का सामान बाहर फेंकने व बुजुर्ग मां और उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। वह अपनी मां को रेहड़ी पर लेटाकर शहर पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से उसके बड़े भाई से बात करते हुए उन्हें घर भिजवा दिया।
दिल्ली गेट निवासी विनोद का आरोप है कि उसके भाई ने उसे व उसकी बुजुर्ग मां को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने बड़े भाई पर आरोप लगाया कि उसने उसका सामान बाहर फेंक दिया और उसकी बुजुर्ग मां एवं उसे घर से निकाल दिया। वह मंगलवार सुबह 11 बजे चाऊमीन बर्गर बेचने के लिए लाई गई रेहड़ी पर अपनी मां को लेटाकर पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने उसके बड़े भाई से बात की और उन्हें वापस घर भिजवा दिया है।
महिला व उसके बेटे को उनके घर भिजवा दिया है। उसके भाई को उन्हें रखने के लिए कहा गया है। बुधवार को उनके घर जाकर मामले की जांच की जाएगी।
- एसआई अशोक कुमार, शहर पुलिस थाना, झज्जर।