फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Some roadways buses are not stopping in front of Nehru College, causing inconvenience to students.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज के सामने नहीं रुक रही कुछ रोडवेज बसें, विद्यार्थियों को हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Some roadways buses are not stopping in front of Nehru College, causing inconvenience to students.
17jjrp12- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद
झज्जर। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड स्थित नेहरू काॅलेज के पास कुछ रोडवेज बस चालक झज्जर आते समय बसों को कॉलेज के पास नहीं रोक रहे हैं। ऐसे में कॉलेज के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामान्य बस अड्डा से बहादुरगढ़ जाते समय रोडवेज बस चालक काॅलेज विद्यार्थियों को लेकर जा रहे हैं लेकिन वापसी में कुछ बस चालक नेहरू काॅलेज के सामने रोडवेज बसों को नहीं रोक रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ रोडवेज बस चालक शहर से जाने की बजाय बाइपास से हाेते हुए बस अड्डा जाने की जल्दी में बसों को नहीं रोक पा रहे हैं। इसके चलते विद्यार्थी निजी बसों में शहर व बस अड्डा के लिए सफर करते हैं। कॉलेज विद्यार्थी पवन, साहिल व वर्षा ने इस पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोडवेज ने कुछ समय पहले कर्मचारी की लगाई थी ड्यूटी, अब नहीं
रोडवेज विभाग के पास पहले भी काॅलेज की तरफ से रोडवेज बस नहीं रुकने की शिकायत की गई थी। इसके बाद रोडवेज की तरफ से कॉलेज के पास एक कर्मचारी की ड्यूटी तैनात की गई थी ताकि रोडवेज बसों पर निगरानी रखी जा सकें और बसों को विद्यार्थियों के लिए रुकवाया जा सकें। वहीं, अब कॉलेज के पास रोडवेज कर्मचारी की ड्यूटी नहीं होने के चलते फिर से रोडवेज बसों के नहीं रुकने की समस्या आ रही है।



कॉलेज में लगाई गईं बसें
रोडवेज विभाग झज्जर डिपो की तरफ से शहर के सामान्य बस अड्डा से नेहरू कॉलेज में छात्राओं को छोड़ने के लिए रोडवेज बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा अन्य गांवों में भी छात्राओं को कॉलेज तक छोड़ने के लिए रोडवेज बसों को संचालन किया जा रहा है।




जिले में रोडवेज की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठा जा रहे हैं। यात्रियों को परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर की रोडवेज बसें विद्यार्थियों को कॉलेज में लेकर जा रही है और वापस भी ला रही है। इसके अलावा कुछ अन्य डिपो की बसें दिल्ली से वापस आते समय छाेटे स्टैंड़ पर नहीं रुक रही।
- ओमप्रकाश, डीआई, रोडवेज विभाग झज्जर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed