फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Some people do not want youth to get employment: Deputy Chief Minister

कुछ लोग नहीं चाहते कि युवाओं को रोजगार मिले : उप मुख्यमंत्री

Sat, 05 Feb 2022 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Some people do not want youth to get employment: Deputy Chief Minister
कुछ लोग नहीं चाहते कि युवाओं को रोजगार मिले : उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन

निजी सेक्टर में 75 प्रतिशत आरक्षण को जुमला बताने वाले चेहरे जल्द ही बेनकाब होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। हरियाणा में प्राइवेट सेक्टर में युवाओं के लिए 75 प्रतिशत नौकरी दिए जाने की व्यवस्था पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विपक्ष का सियासी एजेंडा बताया है। हलके के गांव जहांगीरपुर में अजय गुलिया के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार मिले। निजी सेक्टर में 75 प्रतिशत आरक्षण को जुमला बताने वाले ऐसे चेहरे जल्द ही बेनकाब होंगे।
डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि बेशक हाईकोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा दी है, लेकिन सरकार ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने का फैसला लिया है। सरकार का पक्ष सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 7 फरवरी की तारीख निर्धारित की है। सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। सरकार मजबूती से पैरवी करेगी और युवा के हाथ में रोजगार सौंपने के अपने फैसले पर कायम है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस मामले में वह हरियाणा के उद्योगपतियों से भी बातचीत करेंगे। शनिवार 5 फरवरी को पानीपत में हैंडलूम उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे, 13 को गुरुग्राम में और 18 को बहादुरगढ़ के फुटवियर पार्क के उद्यमियों से बातचीत की जाएगी। हरियाणा की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार का अधिकार दिलवाने के लिए शुरू से प्रतिबद्ध हैं। इस कानून को उद्योगों के लिए भी फायदेमंद बताते हुए कहा कि सोनीपत में एक इंडस्ट्री के वर्क फोर्स में 90 फीसदी स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की सभी शंकाओं और दिक्कतों के लिए वैकल्पिक प्रावधान कानून में दिए गए हैं। इस अवसर पर जेजेपी के राकेश जाखड़, अजय गुलिया, धर्मेन्द्र गुलिया और प्रीतम कुकड़ोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट
विपक्षी दलों की मंशा को भी करेंगे उजागर
उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के कानून पर रोक के पीछे विपक्षी राजनीतिक दलों की भूमिका भी रही है। वे शीघ्र ही हरियाणा के युवाओं से रोजगार छीनने के लिए विपक्ष की मंशा का भी खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्थापित उद्योग यहां के संसाधनों और इंफ्रास्ट्रक्चर को इस्तेमाल करते हैं और राज्य सरकार के कानून सभी पर लागू होते हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का प्रावधान उद्योग स्थापित करने के एग्रीमेंट का हिस्सा होता है, जिससे उद्योगपति अब तक बचते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed