फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SNCU ward, SNCU ward in Nagric hospital, fascility, Bahadurgarh

नवरात्र में 56 लाख से बने एसएनसीयू वार्ड की सौगात

Fri, 30 Sep 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Fri, 30 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
SNCU ward, SNCU ward in Nagric hospital, fascility, Bahadurgarh
एसएनसीयू वार्ड - फोटो : bureau

शारदीय नवरात्रों के दौरान नागरिक अस्पताल में सुविधाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बीमारी और नवजात शिशुओं को रोहतक और दूसरे किसी बड़े सेंटर पर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि लगभग 56 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई स्पेशल एसएनसीयू वार्ड शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि सोमवार से इसमें बच्चों का उपचार भी मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


अस्पताल में जितनी बड़ी और सुविधाओं से लैस न्यू बोर्न, आउट बोर्न और बीमार बच्चों के लिए एसएनसीयू वार्ड बनाया गया है, उतना यहां के किसी निजी अस्पताल में नहीं देखने को मिलेगा। हर रोज यहां अनेक महिलाएं बच्चों को जन्म दे रही हैं, लेकिन कुछ बच्चे पूरे समय से पहले पैदा होते हैं तो कुछ को जन्म के दौरान कोई न कोई दिक्कत आती है।
विज्ञापन


ऐसी सूरत में गंभीर बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर करना पड़ता है, लेकिन अब अलग से एसएनसीयू यूनिट बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें न तो किसी भी बीमार बच्चे को इलाज के लिए दूर-दराज ले जाना पड़ेगा और न ही उन्हें अपनी जेबें ढीली करनी पड़ेंगी, बल्कि नागरिक अस्पताल में ही 24 घंटे यहां बच्चों के लिए चिकित्सीय सुविधाएं मिलेंगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त आधुनिक मशीनें, बेड और अन्य चीजों की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगी वार्ड की स्थिति
पिछले लंबे अर्से में बनकर तैयार हुई एसएनसीयू यूनिट में इन बोर्न यानी अस्पताल में ही जन्म लेने वाले बच्चे, आउट बोर्न यानी कहीं पर भी पैदा हुए कमजोर बच्चों के इलाज की पूरी सुविधा रहेगा। यही नहीं इसमें स्टैप डाउन यानी जो बच्चे इलाज के दौरान डिस्चार्ज करने के लिए योग्य होंगे तो उनके लिए एक छह बेड का अलग से वार्ड भी होगा।

यूनिट में न्यू और आउट बोर्न के लिए 8-8 बेड का वार्ड होगा। बीमार बच्चों के लिए अलग से एक वार्ड भी इसी में रहेगा। इसके लिए आठ बेड की व्यवस्था होगी। कुल मिलाकर इस यूनिट में लगभग 30 बेड की सुविधा रहेगी।

इनकी रहेगी तैनाती
एसएनसीयू में 24 घंटे बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, इसको ध्यान रखते हुए यहां पर चार डॉक्टरों की तैनाती होगी। इसमें स्पेशलिस्ट पीडियाट्रिक डॉक्टर के अलावा इसी विभाग से तीन मेडिकल ऑफिसर अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा इसमें 10 स्टाफ नर्स की ड्यूटी रहेगी, जो कि शिफ्ट वाइज चेंज होती रहेंगी।

इन्होंने किया निरीक्षक
पिछले कुछ माह से पूरी तरह से बनकर तैयार हुई एसएनसीयू यूनिट का एनएचएम के डिप्टी सीएमओ डॉ. विनीत कुमार, अस्पताल के प्रबंधक डा. वीरेंद्र अहलावत, बायो मेडिकल इंजीनियर मृदुला के अलावा वीरेंद्र गोयल, नर्सिंग सिस्टर संतोष ने पूरा निरीक्षण किया और यहां की हर सुविधाओं को लेकर पूरी डिटेल भी जुटाते हुए एक-दूसरे से जानकारी साझा की। टीम अधिकारियों ने कहा कि नवरात्रों के दौरान ही कई लाख की लागत से बनकर तैयार हुई इस स्पेशल यूनिट का शुभारंभ होगा।


अगले सप्ताह उपचार मिलना होगा शुरू
कमजोर और नवजात बच्चों की सेहत को ध्यान रखते हुए विभाग की ओर से यह स्पेशल यूनिट तैयार करवाई गई है। बहादुरगढ़ के किसी अन्य अस्पताल में इससे बड़ी यूनिट नहीं है। यहां पर हर सुविधाओं का ध्यान रखते हुए मशीनें और अन्य सामान उपलब्ध कराया गया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में ही इसमें उपचार की सुविधा भी बच्चों को मिलनी शुरू हो जाएगी।
-डॉ. रमेश धनखड़, सीएमओ झज्जर।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed