फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Smuggler arrested with car and two and half kg opium in Jhajjar

Jhajjar: ढाई किलो अफीम के साथ तस्कर कार सहित गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों को बेरी-दुजाना मार्ग पर पकड़ा

Thu, 21 Nov 2024 01:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Nov 2024 01:05 PM IST
सार

जांच अधिकारी संजय ने बताया कि दुजाना-बेरी मार्ग से कॉलेज के पास अफीम की तस्करी करने वाले व्यक्ति को गिरफतार किया गया है, जोकि बाबा बना हुआ है। व्यक्ति के पास से ढाई किलो अफीम जब्त की गई है।

विज्ञापन
Smuggler arrested with car and two and half kg opium in Jhajjar
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के बेरी-दुजाना मार्ग पर देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ढाई किलो अफीम के साथ एक बाबा को गिरफतार किया। जब्त किए गए अफीम का वजन 2 किलो 500 ग्राम है और बाजार में इसकी कीमत 5 लाख रूपये के करीब है। गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान अलीयापुर पिलखाना उत्तर प्रदेश निवासी सुभनेशा के रूप में हुई है। तस्कर को जिला अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

विज्ञापन


रिमांड के दौरान तस्कर से पूछताछ की जाएगी कि अफीम कहा से लेकर आया है और कहा-कहा सप्लाई का काम करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेरी-दुजाना मार्ग एक सिल्वर रंग की वैगनार कार में एक व्यक्ति अफीम की तस्करी करने की लिए खड़ा है। अफीम की तस्कर को गिरफतार करने के लिए झज्जर बीडीपीओ उमेद सिंह को ड्यूटी मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


उसके बाद कार्रवाही की गई। व्यक्ति जोकि बाबा बना हुआ था, कॉलेज के पास वैगनार कार लेकर खड़ा हुआ था। जब कार में अंदर चेक किया था तो अफीम मिली। जिसका वजन करवाया गया तो वह ढाई किलो पाई गई। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि दुजाना-बेरी मार्ग से कॉलेज के पास अफीम की तस्करी करने वाले व्यक्ति को गिरफतार किया गया है, जोकि बाबा बना हुआ है। व्यक्ति के पास से ढाई किलो अफीम जब्त की गई है। अफीम तस्कर को जिला अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड में पूछताछ की जाएगी कि अफीम कहा से लेकर आता था और कहा-कहा सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed