फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Six wrestlers of Sonu Akhara will show their strength in Asia Wrestling Championship

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोनू अखाड़े के छह पहलवान एशिया कुश्ती चैंनियनशिप में दिखाएंगे दम

Sun, 11 Jun 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Six wrestlers of Sonu Akhara will show their strength in Asia Wrestling Championship
बहादुरगढ़। हिंद केसरी सोनू पहलवान अखाड़े के पहलवानों ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अखाड़े के छह पहलवानों ने एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में स्थान हासिल कर लिया है। अब ये पहलवान जॉर्डन में होने वाली अंडर 15 और जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप 12 से 26 जुलाई तक होगी।
विज्ञापन

अंडर 15 एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में अखाड़े की पहलवान दीक्षा का चयन 33 किलो भार वर्ग में हुआ है। 52 किलो भार वर्ग में निशांत का फ्री स्टाइल और योगेश का ग्रीको रोमन स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। जूनियर एशिया कुश्ती के लिए फ्री स्टाइल के 125 किलो भार वर्ग में रजत रूहल काे चुना गया है। ग्रीको रोमन कुश्ती के 60 किलो में सुमित दलाल और 67 किलो में उमेश का चयन जूनियर एशिया कुश्ती और जूनियर वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अर्जुन अवार्डी पहलवान और कोच धर्मेन्द्र दलाल ने बताया कि 5 से 8 जून तक बहालगढ़ में जूनियर एशिया के लिए ओपन सलेक्शन ट्रायल हुए थे, इन्हीं ट्रायल में पहला स्थान हासिल कर अखाड़े के पहलवानों ने एशिया चैंपियनशिप में स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि हिंद केसरी सोनू अखाड़े के दो पहलवान आज कीर्गिस्तान में सब जूनियर एशिया कुश्ती प्रतियोगिता खेलने के लिए भी रवाना हो गए है। सब जूनियर एशिया कुश्ती में तुषार और रोहित देश के लिए पदक लाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

हिंद केसरी सोनू अखाड़े के सात पहलवानों ने हाल ही में हुई स्कूल नेशनल में भी पदक हासिल किए हैं। अंडर 20 ग्रीको रोमन स्पर्धा में हिमांशु ने कांस्य पदक, अंडर 15 के 68 किलो भार गर्व में भोलू ने सिल्वर, 67 किलो में मोहित ने कांस्य पदक, अंडर 19 के 72 किलो भार में अंकित ने गोल्ड मैडल, 77 किलो में आशु दलाल ने कांस्य पदक और 55 किलो में योगेश ने सिल्वर मैडल हासिल किए हैं। वहीं फ्री स्टाईल कुश्ती अंडर 20 के 92 किलो में अंकित ने सिल्वर और अंडर 15 के 85 किलो भार वर्ग में अर्जुन ने कांस्य पदक हासिल किया है। सभी पहलवानों का अखाड़े में जोरदार स्वागत भी किया गया। पहलवानों के कोच सुधीर ने बताया कि इस साल में अखाड़े से 10 पहलवानों का चयन इंटरनेशनल कुश्ती के लिए हो चुका है। उन्हें उम्मीद है कि जूनियर एशिया और जूनियर वल्र्ड कुश्ती से भी पहलवान देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाएंगे। उन्होंने स्कूल नेशनल में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। स्कूल नेशनल में पदक जीतने वाले और एशिया चैंपियनशिप में चयनित पहलवानों का हौसला बढ़ाने के लिए स्टिलबर्ड कंपनी के एमडी रमेश कूपर और उनकी पत्नी निशा कपूर भी अखाड़े में पहुंचे और अपनी तरफ से 21 हजार का सहयोग भी दिया। पहलवानों के स्वागत समारोह में हिंद केसरी सोनू पहलवान, राकेश जून, भुंडू प्रधान, नरेंद्र प्रभु, कृष्ण छारा, प्रदीप छारा, सोनू, लाम्बा, बल्लू पहलवान, जीता पहलवान, बलजीत रिटोली, राकेश, सुनील पहलवान रोहद, बिल्लू ठेकेदार, पातर सिंह, रामकिशन, चन्दूमाल, सरूप पहलवान के साथ कुश्ती कोच सेठी पहलवान, अनुराग पहलवान, मुकेश और साहिल पहलवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed