{"_id":"5fd921a38ebc3e40a21044e8","slug":"six-medical-unit-esteblished-bahadurgarh-news-rtk586523341","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए छह प्राइमरी मेडिकल केयर यूनिट स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए छह प्राइमरी मेडिकल केयर यूनिट स्थापित
विज्ञापन
-फोटो 9 : प्राइमरी मेडिकल केयर यूनिट में आंदोलनरत किसान का उपचार करते हुए चिकित्सा अधिकारी।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। विभिन्न किसान संगठनों के दिल्ली चलो के आह्वान पर बहादुरगढ़ बाईपास नेशनल हाईवे-9 पर मौजूद किसानों को प्रशासन हर संभव सहयोग उपलब्ध करा रहा है। उपायुक्त जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में झज्जर जिला रेडक्रास सोसायटी सहित अन्य संबंधित विभाग सजगता व संवेदनशीलता के साथ आंदोलनरत किसानों को मूलभूत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं।
छह प्राइमरी मेडिकल केयर यूनिट, 24 घंटे मेडिकल सुविधा
सिविल सर्जन झज्जर डॉ. संजय दहिया ने बताया कि धरना स्थल पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की गई है। अभी तक 34 हजार 349 किसान मेडिकल सेवाओं का लाभ ले चुके हैं। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और रेडक्रास के सहयोग से हेल्थ विभाग ने ऑनसाइट तत्काल मेडिकल सेवाएं मुहैया करवाने के लिए बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा की देखरेख में छह प्राइमरी मेडिकल केयर यूनिट स्थापित की गई है और दो यूनिट स्टैंड बाई रखी गई हैं। प्रतिदिन लगभग दो हजार से अधिक ओपीडी हो रही हैं। दवाई भी निशुल्क दी जा रही हैं। प्राइमरी मेडिकल केयर सेंटर में मेडिकल अधिकारी ओपीडी ले रहे हैं। दो एसएमओ की ड्यूटी मेडिकल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए लगाई गई है। एसएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया चार एम्बुलेंस चौबीसों घंटे प्राइमरी मेडिकल केयर यूनिटों पर और चार एम्बुलेंस नागरिक अस्पताल में स्टैंड बाई रखी गई हैं।
पेयजल की गुणवत्ता की निरंतर टेस्टिंग
उपायुक्त ने बताया कि आंदोलनरत किसानों को शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने के निर्देश जन स्वास्थ विभाग को दिए गए हैं। हेल्थ विभाग द्वारा टैंकरों के माध्यम से हो रही पेयजल आपूर्ति की निरंतर टेस्टिंग की जा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से अधीक्षक अभियंता की देखरेख में तीन कार्यकारी अभियंता, आठ एसडीओ व 16 जेई स्टाफ सहित मौजूद रहे। किसानों को 56 टैंकरों व करीब 400 पीवीसी टंकियों के माध्यम से निरंतर पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
सफाई कार्य पर विशेष फोकस
उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद की ओर से विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान रखने के साथ ही पूरे बाईपास की सफाई कार्य को सुनिश्चित किया जा रहा है। जगह-जगह डस्टबिन रखे गए हैं और ट्रैक्टरों द्वारा निरंतर कूड़ा उठाया जा रहा है। मोबाइल शौचालयों की भी निरंतर सफाई की जा रही है और पानी भरवाया जा रहा है।